देहरादून ,
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रांतर्गत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत शनिवार को पूजा विहार चंद्रबनी क्षेत्र में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल बार्डर से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसीं और बिना किसी वैध दस्तावेज के देहरादून में निवास कर रही थीं।
जांच में दोनों के पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर भी बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि नियम अनुसार दोनों महिलाओं को बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चल रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत इससे पूर्व भी
-
05 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा चुका है, तथा
-
07 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार महिला नागरिकों का विवरण
-
यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां
निवासी — शहीद मियां कॉलोनी, ग्राम/गली तेर रतन, पीओ सिलहट सदर, सिलहट नगर निगम, सिलहट, बांग्लादेश -
राशिदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला
निवासी — ग्राम रामों, थाना व जिला चटग्राम, बांग्लादेश