पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि

देहरादून ,

उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के चौथे गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पंडित पंत को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित होने वाले उत्तराखंड के पहले और एकमात्र नेता बताया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पंडित पंत हिमालय का गौरव थे। अल्मोड़ा जिले के एक साधारण परिवार में जन्मे गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के समकक्ष योगदान दिया। वे न केवल उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने, बल्कि बाद में देश के गृहमंत्री के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी।

धस्माना ने कहा कि पंडित पंत का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों और मार्गदर्शन को अपनाकर देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जगदीश धीमान, ललित भद्री, आनंद सिंह पुंडीर, आदर्श सूद, वीरेंद्र पंवार, कर्नल राम रतन सिंह नेगी, राम गोपाल वर्मा, गोपाल गड़िया, अमीचंद सोनकर और सुभान अली सहित कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *