नारी 2025 रिपोर्ट पर सवाल: महिला आयोग और पुलिस ने किया खंडन

देहरादून ,

हाल ही में एक निजी डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स” द्वारा जारी NARI-2025 रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

आयोगों का बयान

राज्य महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सर्वे न तो राष्ट्रीय महिला आयोग और न ही राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है। आयोग ने कहा कि किसी भी सरकारी संस्था ने इस संबंध में कोई अध्ययन नहीं कराया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी रिपोर्ट से जुड़ी अपनी भूमिका का खंडन करते हुए कहा कि यह सर्वे निजी कम्पनी का स्वतंत्र कार्य है।

रिपोर्ट पर उठे सवाल

  • रिपोर्ट अपराध के आधिकारिक आँकड़ों पर आधारित नहीं है।

  • सर्वे में व्यक्तिगत धारणाओं और अनुभवों को अधिक महत्व दिया गया।

  • महिला आयोग और पुलिस का कहना है कि इसे तथ्यात्मक आधार पर प्रमाणिक नहीं माना जा सकता।

पुलिस की प्रतिक्रिया

देहरादून पुलिस ने भी आंकड़ों के साथ रिपोर्ट को गलत ठहराया और कहा कि राजधानी को असुरक्षित बताना भ्रामक है। पुलिस का कहना है कि अपराध दर और सुरक्षा प्रबंधन के आधिकारिक आँकड़े रिपोर्ट से मेल नहीं खाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *