देहरादून ,
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने 12 नई उचित दर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक 4 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
अब तक की कार्रवाई
-
मई 2025 में जारी विज्ञप्ति के बाद जिले में 17 नई उचित दर की दुकानें आवंटित की गई थीं।
-
इन दुकानों से ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण प्रारंभ हो चुका है, जिससे जनता को राहत मिली है।
-
अब 12 नई दुकानों के लिए प्रक्रिया जारी है और विभाग को अब तक 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कहां होंगी नई दुकानें
-
नगर निगम ऋषिकेश – 04 दुकानें
-
नगर पालिका मसूरी – 01 दुकान
-
नगर निगम देहरादून – 07 दुकानें
आवेदन प्रक्रिया
-
आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल investuttarakhand.uk.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
-
अंतिम तिथि 04 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
-
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
👉 जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि संबंधित नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्र के इच्छुक व्यक्ति समय से आवेदन करें।
