शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून,

विकासनगर निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने अभियुक्त जुनैद पुत्र शहीद शाह, निवासी ग्राम ढकरानी, थाना विकासनगर को गिरफ्तार किया है।

11 अगस्त को पीड़िता ने थाना विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान अभियुक्त से आठ वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि पिछले छह वर्षों से अभियुक्त ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 1 अगस्त 2025 को पीड़िता ने डिवाइन अस्पताल, ढकरानी में बच्ची को जन्म दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सुरागरसी के बाद 12 अगस्त को चौकी बाजार, विकासनगर के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना विकासनगर में मु.अ.सं. 235/2025, धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *