सोशल मीडिया पर चौकी में खड़ी सीज़ मोटरसाइकिल का वीडियो डालना पड़ा भारी, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
देहरादून,
वाहन चेकिंग के दौरान जाट लिखी बिना नंबर की बाइक चला रहे एक युवक की दबंगई उस पर भारी पड़ गई। विकासनगर पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर बाइक सीज़ की तो युवक ने बदले की नीयत से पुलिस चौकी परिसर का वीडियो बनाकर उसे आपत्तिजनक गाने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले में एसएसपी देहरादून ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की।
🔹 मामला क्या है?
-
विकासनगर थाना क्षेत्र में चौकी हरबर्टपुर के पास चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पकड़ी गई, जिसकी प्लेट पर “जाट” लिखा हुआ था।
-
पुलिस ने उसे नियमों के तहत सीज़ कर चौकी परिसर में खड़ा किया।
-
इसके कुछ ही समय बाद वाहन स्वामी सचिन नामक युवक चौकी पहुंचा और वहां खड़ी बाइक का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें आपत्तिजनक संगीत जोड़ा गया था।
🛑 SSP ने लिया संज्ञान:
वीडियो वायरल होते ही एसएसपी देहरादून ने गंभीरता दिखाते हुए युवक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे चौकी लाकर पूछताछ की और वीडियो हटवाकर माफीनामा दिलवाया।
📌 अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: सचिन
-
पिता का नाम: सुरेंद्र सिंह
-
वर्तमान पता: आसन पुल, फतेहपुर, विकासनगर
-
मूल निवासी: चौन्दाहेड़ी, हलवाना, बेहट (उत्तर प्रदेश)
🤝 युवक ने मांगी माफी:
पुलिस कार्रवाई के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट हटा दी और अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। साथ ही, अन्य लोगों से भी यातायात नियमों के पालन की अपील की।
पुलिस का संदेश साफ है –
कानून तोड़ने और सोशल मीडिया पर “दबंगई” दिखाने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।