गैरसैंण में गूंजेगी विधानसभा की आवाज़

उत्तराखंड विधानसभा का वर्ष 2025 का वर्षाकालीन सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में आयोजित होगा

देहरादून ,

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन (मानसून सत्र) अब भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित किया जाएगा। सत्र की तिथियों को लेकर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार लिया गया है। यह सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा।

गैरसैंण में होगा मानसून सत्र – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय

इस संबंध में पहले मंत्रिमंडल को प्रस्तावित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री को सत्र की तिथि और स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा का वर्षाकालीन अधिवेशन 19-22 अगस्त तक भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित करने की संस्तुति दी गई है, जिसे मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

इस संबंध में विधानसभा सचिवालय को औपचारिक सूचना प्रेषित कर दी गई है ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं व तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।


मुख्य बिंदु:

  • अधिवेशन तिथि: 19 अगस्त 2025 से 22 अगस्त 2025

  • स्थान: विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), चमोली

  • आयोजन: पंचम विधानसभा का वर्षाकालीन अधिवेशन / द्वितीय सत्र

  • निर्णय: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिया गया


गैरसैंण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में भी कई बार स्पष्ट किया है कि गैरसैंण राज्य के भू-राजनीतिक संतुलन और क्षेत्रीय विकास का केंद्र बिंदु है। यहां विधानसभा सत्रों का आयोजन करना न सिर्फ संवैधानिक दायित्व है, बल्कि पहाड़ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *