देहरादून,
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा 10 जुलाई के लिए देहरादून जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के अनुसार, जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना है।
🌧 भूस्खलन की संभावना, एहतियातन अवकाश घोषित
भारी वर्षा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे जनहानि की संभावना बनी हुई है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित कर दिया है।
🏫 किन संस्थाओं पर लागू होगा आदेश:
-
सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल (कक्षा 1–12)
-
सभी आंगनबाड़ी केंद्र
📌 प्रशासन का निर्देश:
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षण संस्थानों में उक्त आदेश का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराएं।
📢 महत्वपूर्ण:
जनता से अनुरोध है कि मौसम की परिस्थितियों पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
