देहरादून ,
देहरादून में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने राजधानी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने खुद मोर्चा संभालते हुए मॉनिटरिंग शुरू कर दी है और जिलेभर की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
📍 परीक्षा केंद्रों तक पहुंच की व्यवस्था
आज जिले के 96 परीक्षा केंद्रों में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। भारी बारिश के बावजूद यह सुनिश्चित करने के लिए कि परीक्षार्थी समय से केंद्रों तक पहुंचें, पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और आवागमन को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
🛑 मालसी जू पुलिया पर खतरा, भारी वाहन प्रतिबंधित
मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धस गया है, जिससे मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
🏚️ किरषाली चौक की इमारत खाली कराई
किरषाली चौक के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत के साइड का पुश्ता गिरने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन इमारत को खाली करवा दिया है। मौके पर SDRF और फायर सर्विस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
🚨 हर स्थिति पर सतर्क निगरानी
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए हर स्तर पर प्रशासन मुस्तैद है। एसएसपी देहरादून ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।
🔹 सावधानियां व अपील:
-
जनता से अपील है कि बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें।
-
जलभराव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं।
-
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।