दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और नव्य भारत फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

देहरादून / निरंजनपुर ,
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (डीजेजेएस) एवं नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) के संयुक्त तत्वावधान में “मिशन आरोग्य एवं मिशन चिरंजीवी भारत” के अंतर्गत एक भव्य नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन रविवार को दिव्य ज्योति आश्रम, निरंजनपुर, देहरादून में किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर में मेडिकल, दंत चिकित्सा, नेत्र रोग, फिजियोथेरेपी, रक्त जांच एवं निःशुल्क औषधि वितरण की सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती विनोद उनियाल, राज्य मंत्री (उपाध्यक्ष, महिला उद्यमिता परिषद), उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी को श्रद्धापूर्वक नमन अर्पित किया।

इस अवसर पर संस्थान की उत्तराखंड समन्वयक साध्वी सुश्री अरुणिमा भारती जी ने कहा, “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन वास करता है और यही मनुष्य को ईश्वर की प्राप्ति की ओर अग्रसर करता है।”

शिविर में गवर्नमेंट दून हॉस्पिटल एवं पीजीआई चंडीगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया।
प्रमुख चिकित्सकों में शामिल रहे:

  • डॉ. योगेश्वरी – दंत चिकित्सक

  • डॉ. अनया रैना – नेत्र रोग विशेषज्ञ

  • डॉ. दिव्यांशु – सर्जन

  • डॉ. अनिरुद्ध उनियाल – फिजियोथेरेपिस्ट, संस्थापक NBF एवं SAPT, पीजीआई चंडीगढ़

इस दौरान नव्य भारत चैरिटेबल रेडक्लिफ कलेक्शन सेंटर, बालावाला द्वारा न्यूनतम दरों पर रक्त जांच की गई और सिटी मेडिकल स्टोर, देहरादून के आशीष सैनी व उनकी टीम द्वारा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

डॉ. अनिरुद्ध उनियाल ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करते हुए सभी के निरोगी जीवन की कामना भगवान बद्री-केदार से की।

कार्यक्रम में साध्वी जाह्नवी भारती, दुर्गा प्रसाद उनियाल, प्रेमा उनियाल, सिमरन कौर, अभिजीत उनियाल, डॉ. शिवांशी, सौरभ सिरखाल, डॉ. हर्षिता, डॉ. अंशु सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *