गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में बैसाखी और खालसा सृजना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में बैसाखी और खालसा सृजना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

देहरादून ,

आज गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उत्तराखंड) में बैसाखी एवं खालसा सृजना दिवस बड़े श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर भाई करण सिंह जी एवं साथियों द्वारा सुंदर गुरबाणी कीर्तन, अरदास एवं हुकुमनामा की सेवा की गई। कार्यक्रम उपरांत गुरु का लंगर संगत को श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।

इस खास मौके पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी, पार्षद श्री विवेक कोठारी जी, पार्षद श्रीमती कमली भट्ट जी, तथा पार्षद श्री अमित भंडारी जी ने गुरुद्वारा साहिब में दर्शन किए और संगतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब द्वारा किया गया।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!

One thought on “गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में बैसाखी और खालसा सृजना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *