आगामी चुनावी तैयारियों के लिए कांग्रेस जिला प्रभारी प्रकाश जोशी दून पहुंचे – uttarakhandawaaz.in

आगामी चुनावी तैयारियों के लिए कांग्रेस जिला प्रभारी प्रकाश जोशी दून पहुंचे

देहरादून ,

नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रकाश जोशी देहरादून पहुंचे और जहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आगामी चुनावों की रणनीति और तैयारियों के लिए प्रकाश जोशी दून पहुँचे हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीते वर्षों में देहरादून के विकास को पूरी तरह से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को सिर्फ वादों का झुनझुना दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हार के डर से भाजपा ने नगर निकाय चुनावों को एक साल तक टालने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे वादों और विकास विरोधी नीतियों को पहचान चुकी है। इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नगरवासियों के बीच अपनी योजनाओं को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार किया है। जोशी ने कहा कि हमने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा है और उनके समाधान के लिए ठोस योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, वह इस बार हमारी जीत को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि वह जनता तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की इस सक्रियता ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार देहरादून नगर निगम के चुनावों में भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर कांग्रेस को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। इस अवसर पर प्रकाश जोशी का स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से आशीष नौटियाल, राहुल सोनकर, सौरभ थापा, जितेंद्र सोनकर, चाँद मोहम्मद, अतीक ,जितेन्द्र बिष्ट, आशीष विश्वकर्मा, वीरेंद्र, जितेंद्र बिष्ट, देवानंद मैठाणी, वंदना राई, दीपक वेद, मनोज बिजलवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *