कुंभ मेला प्रयागराज में डिलीवर होने जा रही चरस की खेप बरामद – uttarakhandawaaz.in

कुंभ मेला प्रयागराज में डिलीवर होने जा रही चरस की खेप बरामद

 

A.N.T.F. और थाना सिड़कुल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में टीम को मिली बड़ी सफलता

04 किलो से अधिक चरस के साथ डिंपल पाल आया पुलिस की गिरफ्त में

*बरामद माल (चरस) की अनुमानित बाजार कीमत 08 लाख रुपये के करीब

किसी भी दशा में हरिद्वार में नशे के कारोबार को फलने-फूलने नही दिया जाएगा, एक-एक कर सभी को जेल भेजेंगे- एसएसपी हरिद्वार

हरिद्वार ,

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े दिशा-निर्देशन में काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

सफलताओं के क्रम में एएनटीएफ व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने आज सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिडकुल के टीन मार्केट रावली महदूद से नशा तस्करी के संदिग्ध डिंपल पाल को दबोचने में सफलता हासिल करते हुए आरोपी के कब्जे से 4.164 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

करीब 08 लाख रुपये बाज़ार कीमत में चरस बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिड़कुल में मुoअoसंo 630/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि 9th पास तस्कर घर की खराब आर्थिक स्थिति व दो बच्चों की जिम्मेदारी सर पर होने व ज्यादा मुनाफे के लालच के कारण नशा सामग्री के तस्करी के काले धंधे में उतरा था तथा वर्तमान में मुल्की नगर रावली महदूद में रह रहा था एवं बताया कि इसे कुंभ मेला प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जाकर बेचना था।

 

*पकड़ा गया आरोपी-*
डिंपल पाल पुत्र कदम सिंह निवासी मुल्की नगर निकट सरकारी जोहड़ थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

*बरामदगी चरस -*
4.164 कि.लो. ग्राम
अनुमानित कीमत ₹800000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *