देहरादून ,
जनपद देहरादून के शक्ति नहर में डूब रहे नील गाय के बच्चे को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस सकुशल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। नील गाय के बच्चे को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। यहां पुलिस चैकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि शक्ति नहर में एक नील गाय का बच्चा बह रहा है जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू अभियान में जुट गई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल शक्ति नहर में छलांग लगा दी व तैरते हुए उक्त नील गाय के बच्चे तक पहुंचकर रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय के बच्चे को सकुशल निकालकर वन विभाग के सुपुर्द किया गया।