शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कडा प्रहार

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 09 लाख रू0 मूल्य की 29.27 ग्रा0 अवैध स्मैक तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकिल संख्या: यू0पी0-11-बीवी-8425 बरामद

अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जा चुका है जेल।

देहरादून ,

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के चिन्हिकरण तथा धरपकड के क्रम मे अभियुक्त तस्लीम मलिक पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-32 वर्ष को चमन विहार के खाली मैदान फल मण्डी के पीछे से कुल 29.27 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0-यू0पी0-11-बीवी-8425 प्लेटिना मोटर साईकिल काले रंग के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करता है तथा स्वयं नशे का आदी है, अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने तथा कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अभियुक्त द्वारा बरेली से स्मैक लाकर उसके देहरादून में ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। किन्तु इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- तस्लीम मलिक पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-32 वर्ष ।

*बरामदगी:*
1- अवैध स्मैक कुल 29.27 ग्राम (अनुमानित कीमत लगभग 09 लाख रू0)
2- घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0-यू0पी0-11-बीवी-8425 प्लेटिना मोटर साईकिल काला रंग

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0-166/2024 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना विकासनगर
2- मु0अ0सं0–664/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना पटेलनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *