देहरादून ,
देर रात मूसलाधार बारिश होने की वजह से नगर निगम कॉम्प्लैक्स सहारनपुर रोड के बेसमेंट में पानी भर गया वहां मच्छरों और लार्वे का झुंड दिखाई दिया। बारिश का पानी इकट्ठा होने से आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों व काम्पलैक्स के दुकानदारों ने बताया कि देर रात दून में तेज बारिश के कारण नगर निगम के सरकारी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में और छत पर तमाम बारिश का पानी इकट्ठा हो रहा है जिसे डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। यही घटना मालवीय रोड कॉम्प्लेक्स के नगर निगम कॉम्प्लेक्स का हाल है बारिश का तमाम पानी और सामने नाला उफान पर होने से सारा पानी रोड से कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में जमा हो जाता है और हर बरसात में उसा निकाला नहीं जाता जो दो चार दिन में अपने आप काम हो जाता है। उनका कहना है कि इससे पूर्व क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी ओर नगर निगम के अधिकारियों को इससे अवगत कराया था बेसमेंट का भी नाजायज फायदा अराजकतत्व उठा रहे हैं, वहां रात्रि में शराब और नशे का कारोबार जोरों पर होता है, कई बार शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है फिर भी इस पर चुप्पी साधेे है। उनका कहना है कि नगर निगम कॉम्प्लेक्स के व्यापारी ओर अस पास के दुकान दार द्वारा एक महीने पूर्व जिला अधिकारी कार्यालय ओर नगर निगम कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र व्यापारियों द्वारा दी गई है जिसमें स्वछता ओर कॉम्प्लेक्स का जिर्णोद्धार के संबंध में प्रशासन को वहां की स्थिति से अवगत कराया गया है लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसका खामियाजा व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।