दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का व्यापक स्तर पर किया औचक निरीक्षण
देहरादून ,
दून अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधायें परखने के लिए स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश पहुंचे दून अस्पताल और वहां पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण किया और चिकित्सकों को स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजधानी दून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बढ़ रही चिंताएं और डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते दून मेडिकल कॉलेज में पटरी से उतर रही व्यवस्थाएं है। इस दौरान उन्होंने मरीजों का पूरी तरह से उपचार करने के निर्देश दिये। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन दून चिकित्सालय पहुंच रहे हैं लंबी लंबी कतारों में लग रहे हैं और इसके बाद अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रह है।