कांवड़ियों की बाईक से टकराए CO ज्वालापुर शांतनु पराशर
बहादराबाद के बोंगला में रात 2 बजे हटवा रहे थे जाम
सीओ को आई चोटें शरीर में कई जगह हुआ फैक्चर
देहरादून के मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
हरिद्वार ,
अज्ञात बाईक चालक कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।बाइक सवार कांवड़िये ने सीओ ज्वालापुर को मारी टक्कर, मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती
सीओ देर रात बहादराबाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था करा रहे थे दुरूस्त
रूड़की की ओर से आते बाइक सवार कांवड़ियां घायल कर हुआ फरार, मुकदमा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बाइक सवार दो डाक कांवड़ियों ने यातायात व्यवस्था में लगे ज्वालापुर सीओ को टक्कर मारकर फरार हो गये। घटना में सीओ गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए तत्काल सीटी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उन सिर में लगी चोट और पैर व अन्य हिस्सों में फैक्चर को देखते हुए उनको उपचार के लिए देहरादून मैक्स हॉस्पिटल रफेर कर दिया। जहां पर उनका एमआरआई समेत अन्य टैस्ट कराये गये, जिनको समान्य बताया जा रहा हैं, सीओ का मैक्स हॉस्पिटल में उपचार जारी हैं। पुलिस के मुताबिक बीती देर रात करीब 1.55 मिनट पर ज्वालापुर सीओ शांतनु पाराशर मेले ड्यूटी में आये पुलिस बल के साथ बहादराबाद थाना क्षेत्र बौंगला में यातायात व्यवस्था में व्यस्त थे। इसी दौरान रूड़की की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार दो डाक कांवड़ियों ने सीओ को टक्कर मारकर हरिद्वार की ओर फरार हो गये। घटना में घायल सीओ शांतनु पाराशर को तत्काल उपचार के लिए सीटी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनके सिर में चोट लगने तथा पैर व अन्य हिस्सों में फैक्चर को देखते हुए उनको उपचार के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि सीओ को मैक्स हॉस्पिटल में एमआरआई के साथ-साथ अन्य जांचे भी कराई गयी, जोकि सामान्य बताई जा रही है। घायल सीओ को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। बहादराबाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
