कैबिनेट मंत्री महाराज ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के निधन पर दुःख जताया – uttarakhandawaaz.in

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के निधन पर दुःख जताया

देहरादून  ,

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आतंकी हमले में प्रदेश के पांच जांबाज जवानों के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही केदारनाथ विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत के निधन पर भी शोक जताया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आतंकी हमले में प्रदेश के पांच जांबाज जवानों रुद्रप्रयाग से नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत, पौड़ी से राइफलमैन अनुज नेगी, हवलदार कमल सिंह, टिहरी से राइफलमैन आदर्श नेगी और नायब सूबेदार विनोद सिंह के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूतों ने एक बार फिर से सिद्ध कर दिया है कि वह देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछावर करने के साथ-साथ देश की आन, बान, शान और सुरक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। उन्होंने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने केदारनाथ विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत के असामायिक निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि शैला रानी रावत एक कर्मठ, जुझारू और कर्मशील विधायक थी। उनका निधन निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी अपूर्णीय क्षति हुई है और जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *