सोमवार को जिले की 5 लैबों में निरीक्षण, सभी को नोटिस जारी – uttarakhandawaaz.in

सोमवार को जिले की 5 लैबों में निरीक्षण, सभी को नोटिस जारी

देहरादून ,

सी०एम०ओ० देहरादून द्वारा गठित टीम ने लगातार तीसरे दिन राजधानी के पैथालॉजी लैबों में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया, और वहां मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को टीम ने देहरादून स्थित Dr लाल पैथ लैब, आरना डायग्नोस्टिक सेंटर, साइंटिफिक पैथ केयर, सुपर max पैथ लैब में जाकर निरीक्षण किया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० दिनेश चौहान ने बताया कि Dr लाल पैथ लैब ठाकुरपुर रोड और पंडित वाड़ी दोनो कलेक्शन केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। आरना डायग्नोस्टिक सेंटर और साइंटिफिक पैथ केयर में पैरामेडिकल स्टाफ अपंजीकृत पाया गया। , सुपर max पैथ लैब बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहा था, साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ भी पंजीकृत नहीं थे।

सभी लैब संचालकों को निर्देश दिया गया कि यदि लैब में पाई गई खामियों को दूर नहीं किया गया, तथा कलेक्शन सेंटर की जानकारी नहीं दी गई तो कलेक्शन सेंटर को सील कर दिया जायेगा एवं संबंधित लैब का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *