कांग्रेसियों ने भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार का पुतला जलाया – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेसियों ने भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार का पुतला जलाया

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर गवर्नेन्स में असफल रहने का लगाया आरोप
देहरादून ,

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर गवर्नेन्स में असफल रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्ले हॉल चैक पर भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंुचे जहां पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि 2014 में देश की जनता के साथ बहुत बड़ा छल हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के नारे के साथ भाजपा की सरकार सत्ता में आई और तब से लेकर आज तक पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि यही नहीं केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें गवर्नेंस के मामले में पूरी तरह असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मामले हैं जिससे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और दूसरी तरफ टोल, दूध सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूध और टोल के दाम तो पहले ही बढ़े थे चुनाव खत्म होते ही और बढ़ा दिए गए। उन्होंने कहा कि दाल, तेल, गैस सहित सभी दैनिक आवश्यकता की चीजें दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी आये दिन की बात हो गई है। नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्र सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता का एक और हालिया उदाहरण चार धाम यात्रा में व्याप्त अव्यवस्था है जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों और व्यवसाइयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में तो चारधाम यात्रा में व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं थी। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *