देहरादून ,
गांधी पार्क को पीपीपी मोड यानि निजी हाथों में सौंपने की चर्चा एवं पार्क में आने जाने वालों से शुल्क लिये जाने का पुरजोर तरीके से विभिन्न संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। यहां संयुक्त नागरिक संगठन सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय में पहंुचे और वहां पर उन्होंने विरोध स्वरूप प्रदर्शन करते हुए गांधी पार्क को पीपीपी मोड में न दिये जाने की मांग की और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी पार्क को निगम द्वारा ही पूर्ववत ही संचालित किए जाने का सुझाव दिया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया और बताया गया कि जनहित मे निगम द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि गांधी पार्क के एक भाग में स्थित बच्चा पार्क को ठेकेदार को लीज पर दिया गया है जिसमें प्रवेश शुल्क व झूले की टिकट एक गरीब परिवार के महंगी है और और गांधी पार्क के किनारे पर कुछ झूले लगे है जिनको दैनिक सैर करने वालों ने चंदा कर बनाया था व जिम के टूटने पर भी इसी प्रकार इसकी मरम्मत कराई गई थी इस पार्क ने कई पेडों को लगाने का भी श्रेय इन्ही लोगों को जाता है जो आज बडे हो रहे हैं इनकी देखभाल की जरूरत है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।