देहरादून ,
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी से जनता को पेयजल की हो रही परेशानी के समाधान के लिए, अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित शासकीय आवास आर एक में उत्तराखण्ड़ अर्बन सैक्टर डप्लामेन्ट एजेन्सी वाह्य सहायतीत परियोजना (एडीबी) के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर बैठक में ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम के वार्ड चार से वार्ड नंबर 26 तक पुराना नगर क्षेत्र कोटद्वार में सम्पूर्ण जल वितरण प्रणाली में चार ओवर हैड टैंक के निर्माण व 300 किलोमीटर लम्बी नयी पाईप लाईन का निर्माण डीएमएस प्रणाली से बनायी जायेंगी। नयी तकनिकी इस्काडा प्रणाली के प्रयोग से हाॅट टयूबवेल के साथ पाईप लाईनों की देखरेख होगी और इससे लिकेज का पता समय पर चल जायेगा। इस दौरान वीपीआरएल कम्पनी इस परियोजना की मेन्टनेस संचालन संरक्षण 18 वर्ष तक करेगी। इस दौरान विषय पर और जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस पेयजल योजना से 22 हजार परिवारों को नये कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर इसके साथ ही कोटद्वार शहर को जल संकट की समस्या से काफी हद तक निजात भी मिल जायेगी। इस अवसर पर योजना के शुभारंभ पर ऋतु खण्डूडी ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड ने अधिकारियों को निर्देश दिये की कार्य समय सीमा पर पूर्ण हो व कार्य करते समय क्षेत्र में आम जनता को जल समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए कार्यदायी संस्था व जल संस्थान का आपसी तालमेल बना रहे। इस अवसर पर बैठक में विनय मिश्रा एडिशनल प्रोग्राम डारेक्टर, जतीन सैनी परियोजना प्रबन्धक, लोकेश कुमार सहायक अभियंता, राजीव कुमार कन्सलटेंट व श्रद्धा एक्सपर्ट आदि उपस्थित रहे।