कैंसर के रोगियों के लिए नयी खुशखबरी, कालेज प्राध्यापक यादवेन्द्र का पेटेंट पंजीकृत – uttarakhandawaaz.in

कैंसर के रोगियों के लिए नयी खुशखबरी, कालेज प्राध्यापक यादवेन्द्र का पेटेंट पंजीकृत

हरिद्वार ,

एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंन्त रविन्द्र पुरी ने कॉलेज के असिस्टेंट प्राफेेसर यादविंदर सिंह को उनके द्वारा फफेड़ों में होने वाले कैंसर का पता लगाने की विधि पर किये गये शोध में पेटेंट प्रकाशित होने पर आज कालेज में सम्मानित किया। महन्त ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बताया कि एसएमजेएन पीजी कॉलेज निरंतर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी नये आयामों को स्थापित कर रहा है। इसके लिए कालेज के प्राचार्य प्रो डॉ. सुनील कुमार बत्र के नेतृत्व में प्राध्यापक एवं छात्र छात्रा निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहें हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्र ने यादविंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह पेटेंट चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा तथा फफेड़ों के कैंसर से होने वाली मानव क्षति को भी रोकने में सहायक होगा। कीमोथेरेपी में भी यह खोज मददगार साबित होगी क्यौंकि कीमोथेरेपी के निष्प्रभावी होने पर भी यह खोज उसे पुनः प्रभावी होगी। प्रोटोकॉल पूर्ण होने पर यह व्यवसायिक तौर पर भी बाजार में उपलब्ध होगी। प्रो. बत्र ने बताया कि कॉलेज लगातार शोध क्षेत्र में प्रगति कर रहा है तथा पूर्व में भी कॉलेेेज द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दो पेटेंट पंजीकृत हो चुके है। कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर कहा कि यह पल कॉलेज परिवार के लिए गौरव की अनुभूति देने वाला है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर से आये प्रो. अहमद परवेज ने कॉलेज द्वारा शोध के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सहारना की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही कॉलेज की असिस्टेंट प्राफेेसर डॉ. पद्मावती तनेजा द्वारा वैदिक गणित विषय पर पुस्तक प्रकाशित की जायेगी। इस दौरान डॉ. पद्मावती तनेजा ने वैदिक गणित की कुछ सरलतम विधियों द्वारा जटिल प्रश्नों का हल भी करकर दिखाया। महाविद्यालय के प्रो. जेसी आर्य तथा विनय थपलियाल नोडल आफिसर आईपीआर ने भी यादविंदर सिंह की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, वैभव बत्र, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पद्मावती तनेजा, विनित सक्सेना, कु. आकांक्षा पाण्डेय, कु. दीपिका आनन्द, प्रिंस श्रोत्रिय आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *