कृषि मंत्री गणेश जोशी कृषि मंत्रियों की उर्वरक पर आयोजित समीक्षा बैठक में हुए शामिल – uttarakhandawaaz.in

कृषि मंत्री गणेश जोशी कृषि मंत्रियों की उर्वरक पर आयोजित समीक्षा बैठक में हुए शामिल

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
देहरादून ,

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित कई राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ उर्वरक की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का नैनो यूरिया की मांग 50 हजार थी, उन्होंने 77 हजार की आपूर्ति की जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि कृषि में प्रेस्टिसाइज का उपयोग कम से कम हो, शान नैनो यूरिया का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस अवसर पर मंत्री ने कहा प्रेस्टी साइज का उपयोग हरिद्वार, उधमसिंह नगर तराई क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में हो रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिन क्षेत्रों में या अत्यधिक मात्रा में उपयोग किया जा रहा है वहां पर जाकर कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा प्रदेश की माह अगस्त, 2023 तक 88000 मैट्रिक टन यूरिया मांग के सापेक्ष 92700 मैट्रिक टन की आपूर्ति की गयी है। फॉस्फेटिक उर्वरकों की 33000 मैट्रिक टन मांग के सापेक्ष 20000 मैट्रिक टन की आपूर्ति हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *