ऋषिकेश ,
ऋषिकेश की आईडीपीएल चौकी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुई एक बाइक बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है।
एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि बीते रोज मालवीय नगर निवासी कमल कुमार की बाइक रात के समय वीरभद्र हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरी करने वालों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करता हुआ एक युवक पुलिस को दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने उसके साथी सहित कृष्णा नगर कॉलोनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय बंटी और 19 वर्षीय हनी निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। हनी उत्तर प्रदेश इटावा से मारपीट के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर चोरी करने का जुर्म कबूल किया है।