देहरादून ,
जनपद हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्रान्तर्गत चित्रकूट घाट पर एक युवक के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ के जवानों ने वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और अभियान लगातार जारी है। इस दौरान सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सप्तऋषि क्षेत्रान्तर्गत दुधिया वन चित्रकूट घाट के पास एक युवक नहाते समय डूब गया है। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि उक्त युवक हरियाणा से अपने दो दोस्तों के साथ यहां आया हुआ था और नदी में नहाते समय यह हादसा हो गया। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा एसआई सचिन रावत के नेतृत्व में संभावित स्थानों पर राफ्ट तथा डीप डाइविंग के माध्यम से लगातार सर्च किया जा रहा है।
