देहरादून मे बीच सड़क पर धू-धू कर जली कार, मची अफरा तफरी

देहरादून ,

गर्मी का तापमान बढ़ते ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं रविवार दोपहर थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत सिनर्जी हॉस्पिटल के नजदीक का है.जहां सड़क पर खड़ी एक टैक्सी नंबर की कार में अचानक भीषण आग लगने से कुछ देर सड़क पर सनसनी का माहौल रहा. तेज धूप के तापमान में कार देखते-देखते आग की लपटों में तब्दील होकर धूं-धूं कर अंदर-बाहर जलने लगी.

जानकारी के अनुसार सिनर्जी हॉस्पिटल से महज़ से 100 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा सड़क किनारे खड़ी कार में देखते ही देखते आग इस कदर अचानक फैल गई कि कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर जाने वाले ट्रैफिक के लोग सकते में आ गए आग की लपटें इतनी तेजी से ऊपर की ओर फैलती गई कि,उसकी चपेट में बिजली और केबल जैसे तारें भी जलने लगी ।

वही आग की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग उसके बावजूद फैलती रही.हालांकि कुछ देर के मशक्कत के बाद फायर टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया.

लेकिन तब तक कार का काफी सारा हिस्सा अंदर और बाहर जलकर ख़ाक हो चुका था. उधर इस आग की घटना में गनीमत यह रहा कि इस हादसें में कोई जानमाल का खतरा नहीं हुआ,और नाही आग से आसपास कोई बड़ा नुकसान हुआ..फिलहाल थाना केंट पुलिस इस घटना में आग लगने की जांच में जुटी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *