पीएम मोदी के दस वर्षो के उपलब्धि भरे कार्यकाल लेकर जनता के बीच जाएंगेः नरेश बंसल – uttarakhandawaaz.in

पीएम मोदी के दस वर्षो के उपलब्धि भरे कार्यकाल लेकर जनता के बीच जाएंगेः नरेश बंसल

भाजपा देश में भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही, 400 पार के लक्ष्य को करेंगे साकार
देश में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही
11 अप्रैल को पीएम मोदी की होगी आईडीपीएल मैदान में विशाल चुनावी जनसभा
हरिद्वार ,

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाधयक्ष एवं उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधाानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को आईडीपीएल मैदान में चुनावी विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगे। इस विशाल जनसभा में तीन लोकसभा हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी की 23 विधाानसभा क्षेत्र की जनता देश के प्रधाानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने पहुंचेगी। भाजपा संगठन ने तय किया हैं कि 8, 9 और 10 अप्रैल को तीन दिनों में प्रदेश में प्रेसवार्ता करते हुए केन्द्र की पीएम मोदी की सरकार के 10 वर्षो के उपलब्धि भरे कार्यकाल को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। डॉ. बसंल सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखण्ड समेत पूरे देश में भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधाानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजता तीसरी बार फि़र केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने घोषणा पत्र में घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है। केन्द्र में मोदी की सरकार बनाने के लिए खुद जनता मैदान में है। केन्द्र में मोदी सरकार को लेकर जनता, बुद्धिजीवियों, मीडिया और सभी राजनैतिक दलों के मन में मोदी की तीसरी बार सरकार बनने को लेकर कोई शंका नहीं है। भाजपा इस बार देश में 400 पार के नारे को साकार करने जा रही है। डॉ. बसंल ने कहा कि इस बार भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। मोदी ने जो लक्ष्य रखा हैं कि भाजपा 370 और एनडीए 400 पार को पूरा करने जा रही है। देश में कोई राजनैतिक दल यह नहीं कह सकता कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार नहीं बनेगी। देश में पीएम मोदी कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार मिटाओं और विपक्षी दल कह रहे हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए योजनाए तैयार कर उनको लाभ देने का काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त हमारे पास कुछ नहीं था। देश के भीतर जब कभी बड़ी बीमारी आती थी तब उस बीमारी की दवा को देश में लाने के लिए लम्बे वर्षो तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन केन्द्र की मोदी जी सरकार ने चंद दिनों में ही कोरोना बीमारी से निपटने के लिए वैक्सीन तैयार कर लोगों को मुफ्त में लगवा कर उनकी जान बचाने का काम किया, यह सब मोदी है तो मुमकिन था। मोदी सरकार ने आपदा को भी अवसर बनाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश में 14 करोड़ शौचालय बनाने, 04 करोड से अधिाक गरीब लोगों को पक्के मकान बनाने, 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेण्डर कनेक्शन उपलब्ध कराने, 51 करोड़ जनधन के खाते खुलवाने आदि लोक कल्याण के कार्य किये। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की सरकार चहुमुंखी विकास को लेकर आगे बढ़ी है। देश की जनता को सस्ती औषधी उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र खोलकर जनता को राहत दिलाने का काम किया। देश के भीतर 55 करोड़ लोगों को 05 लाख तक का मुफ्त उपचार आयुष्मान कार्ड के माधयम से मोदी सरकार ने दिलाने का काम किया। मोदी सरकार ने मुद्रा लोन, स्वनिधि योजना लागू करने, विश्वकर्मा आदि योजनाओं को लागू करने का काम किया। मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने का बीडा उठाया है। उनके सपने को साकार करने के लिए देश की जनता को आगे आना होगा। मोदी की गांरटी पूरी होने की गांरटी है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, आशू चैधरी, लव शर्मा, आशुुतोष शर्मा, विकास तिवारी, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *