देहरादून ,
जबसे लोक सभा चुनावों की घोषणा हुई है तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जा कर टिहरी गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में समर्थक जमकर आपना पसीना बहा कर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस अवसर पर वहीं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ भाजपा नेता सतेंद्र भंडारी ने कहा कि एक बार पुनः राष्ट्रवादी विचारों की सरकार की नितांत अवश्यकता है जो बिना भेदभाव सभी को समान योजनाओं से लाभान्वित कर गरीब कल्याण का कार्य कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं से जोड़ने वाली सरकार ही जनता की जरुरत का ध्यान देने वाली सरकार ही जनता की सर्वोच्च प्रथमिकता होती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र पर कुदृष्टि डालने वाले राष्ट्र में सर्जिकल स्ट्राईक कर देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान कर देश की मजबूती का लोहा देश दुनिया में मनवाने वाले जनता की शीर्ष प्रथमिकता में होंगे और जबकि अन्य दलों द्वारा केवल और केवल आपने परिवार के कल्याण का रहा है। उनहोंने कहा कि देश राष्ट्र को प्रथम रखने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है और इस अवसर पर वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग ने कहा कि लगातार 20 दिनों से लगातार पूरे चुक्खूवाला वार्ड 17 में कार्यकर्ता पूरे जोशों खरोस के साथ लगातार जन संपर्क व जन संवाद के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लें रहा है और सही मायने में भाजपा की सरकार ही राष्ट्र को विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य कर सकती है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सतीश कपूर, दीपा शाह, अरुण शाह, सौरव डोभाल, कुलदीप सिंह ललकार, अमित वर्मा, राहुल सोनकर कृष्ण गोपाल रुहेला, चन्दर मोहन अरोड़ा, संदीप गुप्ता, सचिन सोंधी,जगदीश पोखरियाल लक्ष्मी पाल, मीना शर्मा, रवि शर्मा, श्याम सुन्दर, सुरेश शाह, अनस बेग आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
