राहुल गांधी को लोकतंत्र बचाने से ज्यादा पार्टी को बचाने में ध्यान लगाना चाहिए
देहरादून ,
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने भारत को जोड़ा है और देश के हर वर्ग का व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने इंडी गंठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। यहां हरिद्वार रोड़ स्थित एक होटल में बनाये गये मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकतंत्र बचाने से ज्यादा पार्टी को बचाने में ध्यान लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितने गालियां देते हैं उससे उनका जनाधार उतना ही बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में एनडीए को 351 सीटें मिली है जबकि अबकी बार भाजपा 400 पार करेगी और कांग्रेस 40 पार भी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गढ़ केरल में इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी । उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी रामदास आठवले ने कहा कि ईडी कानून का पालन करा रही है। उन्होंने कहा कि नेताओं को भाजपा नही जांच एजेंसियां जेल में डाल रही हैं शराब घोटालें में भी यही हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ मुस्लिमांे को बहकाया जाता है लेकिन मोदी सरकार मुसलमानों को भी हर योजना का लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गठबंधन मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है कि मोदी सरकार संविधान बदलना चाहती है जो बिल्कुल भी सही नहीं है, संविधान में संशोधन को संविधान बदलना नहीं कहते हैं। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।