शहर से देहात तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त की गई 20 महिला चीता मोबाईल – uttarakhandawaaz.in

शहर से देहात तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त की गई 20 महिला चीता मोबाईल

महिला विद्यालयों/ संस्थानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर ईव टीजिंग की घटनाओं पर लगाया जायेगा प्रभावी अंकुश

महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्यवाही तथा उनके अन्दर सुरक्षा का भाव लाने हेतु की गई शुरूआत

देहरादून ,

महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के नगर व देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुनः महिला चीता मोबाइल नियुक्त की गई हैं। महिलाओं के सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम तथा स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु 20 महिला चीता मोबाइल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया गया हैै।

चीता मोबाइल में नियुक्त महिला कर्मियों द्वारा महिला विद्यालयों/संस्थानों के आस-पास लगातार भ्रमणशील रहते हुए ईव टीजिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा। साथ ही महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवष्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। महिला चीता कर्मियों की नियुक्ति महिला अपराओं की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के अन्दर सुरक्षा का भाव पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *