नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 20 लाख की स्मैक के साथ जीजा साले गिरफ्तार

मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 20 लाख की स्मैक के साथ जीजा साले गिरफ्तार, जीजा निकला रोडवेज चालक

नैनीताल ,

नशे के विरूद्ध चला,ये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती शाम को चैकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को मोटरसाइकिल में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस द्वारा 223 ग्राम स्मैक* बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी* में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

*घटनास्थल-*

मोतिया तिराहे लाइन तिराहा के पास, गन्ना सेंटर, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र।

*अभियुक्त का विवरणः-*
▪️चरणजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी दूधियानगर, वार्ड न० 04 रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उम्र-42 वर्ष।
▪️मनीष कुमार पुत्र सेवा राम गंगवार निवासी बरगवां, रसूलपुर, बहेड़ी, बरेली यूपी, उम्र-24 वर्ष हाल निवासी सीएमडी कॉलोनी, देवलचौड हल्द्वानी।
▪️रिंकू कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप निवासी नाथपुर अंगदराय, दातागंज, बदायूं यूपी, उम्र-25 वर्ष।

*बरामदगी का विवरणः-*
▪️ *223 ग्राम अवैध स्मैक* (चरणजीत के कब्जे से 107 ग्राम, मनीष के कब्जे से 62 ग्राम व रिंकू के कब्जे से 54 ग्राम स्मैक बरामद)
▪️UK06AY8693 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर।

अभियुक्त स्मैक को दातागंज बदायूं यूपी से बिट्टू नाम के व्यक्ति से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहे थे। मनीष और चरणजीत आपस में साला और जीजा हैं। मनीष हल्द्वानी रहता है जिसे आरोपी रिंकू बदायूं से स्मैक लेकर रुद्रपुर निवासी चरणजीत सिंह (जो रुद्रपुर से बदायूं की रोडवेज का चालक है) के साथ मिलकर स्मैक को हल्द्वानी लाते हैं और बेचते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *