महिला आरक्षण कानून तो बना दिया, लेकिन मिला नहींः अलका लांबा – uttarakhandawaaz.in

महिला आरक्षण कानून तो बना दिया, लेकिन मिला नहींः अलका लांबा

केद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही लागू किया जाएगा 33 प्रतिशत आरक्षण
डबल इंजन की सरकार किसानों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल
देहरादून ,

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि महिला आरक्षण कानून बना दिया गया, लेकिन 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया जाएगा। आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि वह देश के 17 राज्यों का भ्रमण कर 18वें राज्य उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून पहंुची है और उत्तराखंड आने का मकसद, संगठन की मजबूती है सगठन में बड़े फेरबदल होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश के सभी जिलों में नारी न्याय यात्रा की शुरुआत की जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के बीच इन मुददों को लेकर जा रही है और उनमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, नारी न्याय आदि शामिल है और जनता के बीच बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की डबल इंजन की सरकार किसानों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल रही है और आज अन्नदाता दिल्ली के बाॅर्डर पर अपनी मांगों को लेकर अडे़ हैं लेकिन दस साल में ठोस पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिवार को आज कि भी न्याय नहीं मिला है अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ ही देश की पीड़ित महिलाओं व बेटियों की सहायता के लिए महिला कांग्रेस न्याय प्रदान करेगी, वहीं उन्हें वकील मुहैया करायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद व नेताओं पर कई गंभीर दुष्कर्म के आरोप है और संदीप सिंह हरियाणा में भाजपा के खेल मंत्री है और महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाये है वहीं कुलदीप सिंह संेगर पर दुष्कर्म का आरोप और उम कैद की सजा लेकिन जेल नहीं किसके दवाब में, इसका भाजपा को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर छह माह माह तक एफआईआर नहीं होती कोर्ट को हस्तक्षेप करना पडा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रामदुलारे, चिन्मयानंद सहित अन्य भाजपाईयों पर गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने पीड़ितों के लिए एक दान देश की बेटियों के नाम कार्यक्रम देश की बेटियों के लिए समर्पित किया है जिससे महिलायें एवं बेटियां घर बैठे हर माह 15 से 30 हजार रूपये कमा सकेंगें। उन्होंने कहा कि 2024 में केन्द्र में सरकार बनते ही पहले 100 दिनों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा, युवा न्याय के तहत बेरोजगार और अग्निवीर योजना के मुद्दे जोर-शोर से उठाएंगें। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार आते ही ठेके की नौकरी को समाप्त करेंगे और सेना में पक्की भर्ती लागू करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *