सरकारी सेवा में सेवारत महिलाओं को बाल्य देखभाल अवकाश का आदेश जारी

देहरादून ,

उत्तराखंड सचिवालय संघ लगातार अपने कार्मिकों के हित में नई-नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा उपाध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी के नेतृत्व में सरकारी सेवा में सेवारत महिलाओं को बाल्य देखभाल अवकाश का आज विधिवत आदेश जारी हो गया है जिस महिला कार्य को में बड़ी खुशी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत कई दिनों से सचिवालय संघ इस प्रकरण को लेकर लगातार प्रयासरत था आज इस प्रकरण में सफलता मिलने पर महिला कार्मिकों द्वारा सचिवालय संघ का आभार व्यक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रमिला टम्टा, नीता जयराज, मधु बिष्ट, ऊषा गोस्वामी, निधि बिश्नोई, कोमल हुडिया, अंकित सैनी, निधि अरोडा, ममता आर्य आदि महिलाओं द्वारा सचिवालय संघ का आभार व्यक्त किया गया। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की विधानसभा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को राज्य सरकार नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधायक पारित होना बहुत ही सुखद समाचार है। इस अवसर पर सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि इसका सभी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड की जनता विगत कई वर्षों से इंतजार कर रही थी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एवं सभी विधायकों का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *