देहरादून ,
सीजीईडब्ल्यूसी आरएसबी वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में सर्वे ऑफइंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता मे ओएफडी, ओएलएफ, एमईएस, डील, सर्वे ऑफ इंडिया ए एंड बी सहित छह टीमों ने प्रतिभाग किया जिन्हें दो पूलों मे बांटा कर प्रतियोगिता खेली गई और प्रतियोगिता एम ए एंड डीसी सर्वे ऑफ इंडिया, हाथी बड़कला के मैदान पर खेली गई स खिताबी मैच में सर्वे ऑफ इंडिया ने ओ एफ डी को 25-18, 17-25, 15-9 से जीत कर सीजीईसीसी आरएसबी वॉलीबाल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। इस अवसर पर इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में सर्वे ऑफ इंडिया ए ने एमईएस को 25-17, 23-25, 15-9 से हराने में पूरी ताकत झोंक दी और दूसरे सेमीफाइनल में ओएफडी ने डील को 25-18, 25-23 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी की ट्राफी का पुरस्कार पोस्टल विभाग के नेशनल प्लेयर हरीश शर्मा को एवं बेस्ट अटैकर का पुरस्कार अमर मलिक एवं बेस्ट सेंटर का पुरस्कार ओएफडी के महिंद्र सिंह को मिला। इस अवसर पर आयोजन सचिव एवं विजेता सर्वे ऑफ इंडिया टीम के कोच अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच संजीव शर्मा ने टीमों के अच्छे प्रदर्शन पर प्रसन्ता व्यक्त की।
