सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर एसएसपी देहरादून ने किया सम्मानित*विदाई समारोह
देहरादून ,
आज दिनांक 31-01-2024 को ‘वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियो के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। पुलिस विभाग की सेवा से सकुशल सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों व उनके परिवार की खुशी में शामिल हुए एसएसपी देहरादून।आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।
1- जय भगवान गिरी, अपर उ०नि०ना०पु०, सेवाकाल 40 वर्ष, 05 माह, 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, एनएसजी प्रतिनियुक्ति, जनपद ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोडा, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।2- यशपाल सिंह, अपर उ०नि०ना०पु०, सेवाकाल 37 वर्ष, 05 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, सहारनपुर, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
3- सुधा रानी, अपर 30 नि०ना०पु०, सेवाकाल 35 वर्ष, 11 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
4- कुसुमलता भदौरिया, अपर उ०नि०ना०पु०, सेवाकाल 39 वर्ष, 01 माह, 24 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, चमोली, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
5- विनोद प्रकाश डबराल, अपर उ०नि०ना०पु०, सेवाकाल 35 वर्ष, 04 माह, 17 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 08 पीएसी बरेली, 46 पीएसी रुद्रपुर, जीआरपी लखनऊ, सतर्कता अधिष्ठान देहरादून, पुलिस मुख्यालय देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
6- अर्जुन सिंह, अपर उ०नि०ना०पु०, सेवाकाल 39 वर्ष, 09 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 27 पीएसी सीतापुर, 44 पीएसी मेरठ, जनपद गाजियाबाद, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
7- यशोदा देवी, कुक, सेवाकाल 23 वर्ष, 03 माह, 14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
