डम्पर खाई में समाया, चालक घायल – uttarakhandawaaz.in

डम्पर खाई में समाया, चालक घायल

देहरादून ,

जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत सोनप्रयाग के पास एक डम्पर के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें डम्पर में सवार चालक घायल हो गया, वहीं एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय पहंुचाया। यहां मिली जानकारी के अनुसार प्रातः लगभग दो बजे थाना सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि सोनप्रयाग से लगभग दो किमी. दूर सीतापुर में एक डम्पर यूके13सीए-0399 अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दौरान सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच उक्त वाहन में सवार एक व्यक्ति को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के उपरांत एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *