चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की हुई थी मौत, महिला अधिकारी थी लापता
देहरादून ,
चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी. जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक चीला आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह फिर से चलाये गये सर्च अभियान में एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने महिला अधिकारी का शव बरामद कर लिया। यहां आज सुबह तड़के ही एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। इस अवसर पर मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट ने बताया कि एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर द्वारा चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वहीं दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान ैक्त्थ् टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने बीते सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में निरन्तर गहन सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा था और जहां एक ओर एसडीआरएफ द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवं अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी।
