संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में मिशन 2024 पर मंथन

9 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति कीर्तिमान बनाया: सीएम 

देहरादून ,

राजधानी में आज भाजपा उत्तराखण्ड की संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक हुई जिसमें सीएम जिसमे पुष्कर धामी भी सम्मिलित हुवे। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनावों में पूरी तैयारी के साथ उतरने एवं इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुटता से कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में गत 9 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास की धारा प्रत्येक वर्ग तक पहुँची है। हमारी डबल इंजन सरकार ने भी अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनका प्रत्यक्ष लाभ आज युवाओं, महिलाओं, शोषितों, वंचितों एवं अन्य जनजातियों को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *