ट्रक चालकों के लिए नए कानून के विरोध में देश भर में ट्रैक के पहिए थम गए हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि दुर्घटना होने की स्थिति में ट्रक चालकों के लिए कठोर दंड का प्रावधान रखा गया है जिसे लेकर ट्रक चालक आंदोलन रथ हैं और यहां वहां ट्रक खड़े कर दिए गए हैं। उधर अब इस मामले में एक नया अपडेट यह आ रहा है कि यदि ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से कुछ किलोमीटर आगे जाकर घटना की जानकारी 108 या पुलिस को देता है तो उसके खिलाफ पूर्व के समान धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन यदि वह दुर्घटना के बाद भागता है तो यही कानून अमल में लाया जा सकता है।
