हल्द्वानी के सम्प्रेषण गृह में किशोरी से दुष्कर्म की घटना निकली झूठीः रेखा आर्या

महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति की बहाल
देहरादून ,

विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई, जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया। वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी सम्पूर्ण जांच की जा रही थी। इस अवसर पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई जिसमें उक्त किशोरी द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली। उन्होंने बताया कि जिस पर आज महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है। इस अवसर पर इसके साथ ही मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी। उन्होंने कहा कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *