स्व. हरबंस कपूर को पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून ,
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित अम्बेडकर स्टेडियम कौलागढ़ में हरबंस कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में नशामुक्ति जागरूकता दौड प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर इस आयोजन में दून के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों, कॉलेजों एवं भारतीय जनता पार्टी के डेढ़ हजार के करीब कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय हरबंस कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिनकी स्मृति में हम लोग यहां आये हैं स्वर्गीय हरबंस कपूर का हाथ पकड़कर मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की और एक लम्बे समय तक उनकी कार्यशैली को देखते हुए उत्तराखण्ड के अनेकों कार्यकर्ताओं ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर हमेशा युवाओं के बीच रहकर उन्हें नशे की आदतों को छोड़ने के लिये प्रेरित करते रहते थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठतम विधायकों में से एक स्वर्गीय हरबंस कपूर ने अनेक संघर्षों से पार्टी संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर हमेशा ही बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहे। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैं आज जो भी हूं, सब स्वर्गीय हरबंस कपूर के आशीर्वाद से ही हूं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर की सियासी व्यवहार कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी। प्रदेश के हित में दिए गए उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने दौड़ कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।