आईएमए के पासिंग आउट परेड में देश विदेश के 372 कैडेट्स हुए शामिल
देहरादून ,
देश की आन बान शान की रक्षा करने के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 343 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इस दौरान इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए। इस अवसर पर पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा ने मुख्य अतिथि के रूप में ली। इस दौरान परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस दौरान अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू हुई। इस अवसर पर परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर इसके बाद देश और विदेश के 372 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। इस अवसर पर इनमें 343 अफसर भारतीय सेना को मिले। इस दौरान आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं।
