चकराता के टिकरधार के पास वाहन खाई में समाया, दो की मौत

देहरादून ,

दून जिले के चकराता क्षेत्र के टिकरधार के पास एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने दोनों शवों को बरामद कर शव जिला पुलिस को सौंप दिया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार चकराता द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया कि टिकरधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमे त्वरित रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। इस दौरान पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या एचपी08ए-1427 है वह खाई में जा गिरा है और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना समय गंवाये तुरन्त रोप के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान टीम के सदस्यों के द्वारा दोनों व्यक्ति के शवों को बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया। इस दौरान शवों की शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *