देहरादून ,
गुरुनानक देव महाराज का पावन प्रकाश पर्व 27 नवम्बर को पूरे संसार में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है जिसके संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान सिख सेवक जत्थे ने प्रभात फेरियां निकालनी आरम्भ कर दी हैं। यहां आज प्रातः पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में संगत एकत्रित हुई और अरदास के पश्चात संगत लाइनवध तरीके से सबद कल तारण गुरुनानक आया का गायन करते हुए राजधानी के एक होटल में सरदार तरणजीत सिंह चावला के यहाँ सबद सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया का गायन किया। इस अवसर पर सर्वत्र के भले की अरदास एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वापसी में सबद गायन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचे स प्रभात फेरी में निशान साहिब की सेवा रोहित सिंह ने की। इस अवसर पर प्रभात फेरी में मुख्यरूप से जत्थे के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, सरदार मनजीत सिंह एवं सरदार सुरजीत सिंह कोहली, संरक्षक गुरप्रीत सिंह जोली, सेक्रेटरी अरविन्दर सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदियाल सिंह आदि मौजूद रहे।
