सुरक्षा प्रबंधन को लेकर हुई फजीहत के बाद खुलासे को लेकर जबरदस्त दौड़भाग दौड़ में मिला लुटेरों का सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली ठिकाना

रिलायंस ज्वैल्स में हुई घटना में चिन्हित दोनों अभियुक्तों के ठिकाने पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें

अभियुक्तो के ठिकाने से पुलिस को मिले घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य

देहरादून ,

देहरादून पुलिस और रिलायंस ज्वैलरी शॉप के लुटेरे के बीच चूहा बिल्ली का खेल जमकर चल रहा है। इस पूरे प्रकरण में शुरुआती दौर में हुई फजीहत को कवर करने के लिए दून पुलिस ने अपनी पूरी जी जान झोक दी है जिसके परिणाम भी अब नजर आने लगे हैं। लुटेरों की जेड तक खंगाल में दून पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगाई है और जिस प्रकार के परिणाम सामने आए हैं उसके बाद अब वह दिन दूर नहीं जब सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

देहरादून में रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई घटना में चिन्हित 02 अभियुक्तों प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह तथा विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश का सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली में एक फ्लैट होने के संबंध में पुलिस टीम को जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के रोहिणी स्थित फ्लैट पर दबिश दी गयी, दबिश के दौरान पुलिस को फ्लैट की तलाशी मैं घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *