मादक पदार्थों की बड़ी खेप के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

मादक पदार्थों की बड़ी खेप के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 7 लाख रुपए कीमत की 70.15 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद

अभियुक्तगण बरेली से लाई गई नशे की खेप को कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करने की थे फिराक में 

देहरादून ,

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को 02 नशा तस्करों को दून यूनिवर्सिटी रोड से अपाचे मोटर साइकिल में 72 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा उक्त हेरोइन को बरेली से खरीद कर देहरादून में कॉलेजो में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाना बताया गया।
*बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।*

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1- मुकेश कुमार पुत्र रामओतार सिंह निवासी ग्राम हिरनपुरा माफी थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष l

2- रामकिशोर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम खेमू नगला थाना फरीदपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 30 l

*बरामदगी*
70.15 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *