हरिद्वार ,
कनखल पुलिस ने शमशान घाट के समीप पुल के पास अटक का एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त श्यामपुर ऋषिकेश निवासी के तौर पर हुई है। जोकि 12 अक्टूबर को श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र स्थित गंगा घाट से डूब गया था। पीडित परिवार ने मृतक के साथ किसी अनहोनी घटना का अंदेशा जाहिर करते हुए उसके चार दोस्तों पर शक जताया है। कनखल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। कनखल थाना पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को पुलिस ने सूचना पर शमशान घाट के समीप पुल के पास एक शव को बरामद किया था। जोकि पूरी तरह गल चुका था, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास तेज कर दिये। इसी दौरान बीते दिन सुरेश पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी लकड़ घाट खदरी खडक माफ श्यामपुर ऋषिकेश कुछ लोगों के साथ कनखल थाने पहुंचा। जिन्होंने गंगा से मिले शव को दिखाने का अनुरोधा किया। पुलिस ने शमशान घाट से मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कराने के लिए लोगों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। जिन्होंने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन शव पूरी तरह गल जाने के कारण उसकी शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन परिजनों ने शव के हाथ पर एसपी गुदा होने और हाथ में पहने कड़े के आधार पर शव की शिनाख्त सूरजपाल पुत्र स्व. ओमप्रकाश उम्र 32 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मृतक के भाईयों सुरेश और लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर की दोपहर को उसके चार दोस्त अपने साथ घर से बुलाकर ले गये थे। जिनमें एक दोस्त सुमित ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनका भाई सूरजपाल गंगा में डूब गया है। मृतक के भाईयों ने अंदेशा जाहिर किया हैं कि उसके भाई सूरजपाल के साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मृतक की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
