लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

 देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका Rinku Rana के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में रिंकू राणा का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाई।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व उनके प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

One thought on “लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

  1. Yo, is that ku11 net legit? I saw it advertised, and I’m wondering if it’s any good. Anyone tried it? I really want some help. You know. Check out ku11 net and let me know what you think!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *